फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SDM inspected Strong Room

एसडीएम ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Tue, 20 Apr 2021 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected Strong Room
मंडी समिति में बनाए गए मतगणना स्थल पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते एसडीएम राजेश कुमार। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने सोमवार को आगरा रोड स्थित मंडी समिति के परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर मतपेटिका सुरक्षा निमित्त स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, फायर सेफ्टी उपकरण, सुरक्षा बलों की ड्यूटी आदि को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी संबंधित सतर्कता बरतते हुए पूरी गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचित करें।

एसडीएम ने स्ट्रॉंग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा व दशा के बारे में जानकारी ली। सुरक्षा कर्मियों को सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कड़ी नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया। संबंधित को निर्देशित किया गया कि मतपेटिका की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। एसडीएम ने स्ट्रांग रूम में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों को भी चेक किया। सभी को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed