फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Scorching heat Kraha life

भीषण गर्मी से कराहा जनजीवन

Sun, 02 Jun 2019 12:12 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 02 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Scorching heat Kraha life
हाथरस में तेज धूप में छाता लगाकर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। गर्मी का सितम जारी है। शनिवार को भी सूरज की तपिश से लोग परेशान दिखाई दिए। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए और हाल बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी से बचने के लिए किसी ने कूलर का सहारा लिया तो किसी ने एसी का, लेकिन गर्मी से उन्हें निजात नहीं मिली।  
विज्ञापन


जून के पहले दिन सूरज ने आग उगली। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल रहा। भरी दोपहरी जब आसमान में सूरज ने अपनी तल्खी दिखाई तो लोग इससे बेहद परेशान दिखे। लोग मजबूरी में ही सड़क पर निकले। तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन


गर्मी में ठंडक पाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते दिखाई दिए, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। गर्मी में जब शहर में कई इलाकों में जाम लगा तो इस जाम में फंसने वालों की हालत और ज्यादा बुरी हो गई। तापमान 45 से ऊपर पहुंच गया। अगले एक-दो दिन में इसी तरह से गर्मी पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed