फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Schools remained entangled in the admission process, monthly tests were not conducted

Hathras News: प्रवेश प्रक्रिया में उलझे रहे विद्यालय, नहीं हुए मासिक टेस्ट

Fri, 16 May 2025 01:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 16 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Schools remained entangled in the admission process, monthly tests were not conducted
जिले के वित्त पोषित विद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में उलझकर रह गए। निर्धारित समय पर विद्यालयों में मासिक टेस्ट नहीं कराए गए, जबकि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मई के द्वितीय सप्ताह में सभी माध्यमिक विद्यालयों में मासिक टेस्ट होने थे।
विज्ञापन


जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद के करीब 350 विद्यालय संचालित हैं। विभाग ने इन विद्यालयों में नए सत्र में होने वाली गतिविधियों के लिए कार्यक्रम जारी किया था। इसके अनुसार मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर मासिक टेस्ट मई के द्वितीय सप्ताह में कराया जाना निर्धारित था।
विज्ञापन

मई का दूसरा सप्ताह बीत चुका है और तीसरा सप्ताह भी शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक वित्तपोषित विद्यालयों में मासिक टेस्ट आयोजित नहीं कराए गए हैं। प्रधानाध्यापकों का कहना है कि अभी विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही मासिक टेस्ट शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

केस 1-

श्रीअक्रूर इंटर कॉलेज में नहीं शुरू हुए मासिक टेस्ट

श्रीअक्रूर इंटर कॉलेज में अभी तक मासिक टेस्ट शुरू नहीं हुए हैं। प्रधानाचार्य रामतेज का कहना है कि अभी विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। साथ-साथ अध्यापन कार्य भी चल रहा है। जल्द ही विद्यालय में मासिक टेस्ट शुरू करा दिए जाएंगे।


-

केस2-

रामबाग इंटर कॉलेज में भी नहीं हुए मासिक टेस्ट

मई का द्वितीय सप्ताह बीत चुका है। श्री रामबाग इंटर कॉलेज में भी अभी तक मासिक टेस्ट शुरू नहीं हुए हैं। प्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई नियमित हो रही है। जल्द ही मासिक टेस्ट शुरू हो जाएंगे।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed