फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School test center for building converged operators

परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए जुटे स्कूल संचालक

Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
School test center for building converged operators
student shimla
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में अपने स्कूल को परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए माफिया अब भी जिला परीक्षा समिति पर दबाव बनाए हुए हैं, जिससे या तो उनका विद्यालय परीक्षा केंद्र बन सके या फिर उनके विद्यार्थियों की शिफ्टिंग उनके पसंद के स्कूल में हो सके।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में वैसे भी इस बार जिला परीक्षा समिति ने 10 हजार परीक्षार्थियों की जिले में संख्या कम होने के बावजूद शिक्षा सत्र 2015-16 से 10 अधिक परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। विभागीय आंकड़ों की मानें तो पिछले शिक्षा सत्र में 70 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इनके लिए 136 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। इस बार यह संख्या घटकर 60 हजार ही रह गई है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की संख्या विभाग की अनंतिम सूची में भी 146 पहुंच गई है। इसके बावजूद अभी आधा दर्जन विद्यालयों के संचालकों द्वारा अपने अपने विद्यालय को सेंटर बनवाने के लिए जिला परीक्षा समिति पर तरह-तरह से दवाब बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण इन स्कूल संचालकों की नजर अब जिला परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित अंतिम सूची पर लगी हुई हैं, जिससे यह अगर किसी प्रकार अपने मंसूबों में सफल नहीं होते तो वह मंडलीय परीक्षा समिति में अपने प्रभाव का इस्तेमाल कराकर अपने विद्यालय को सेंटर बनवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed