{"_id":"69b874cb57a0f411ad0b268c","slug":"schemes-worth-rs-199-crore-approved-first-installment-released-hathras-news-c-56-1-sali1016-145891-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 1.99 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 1.99 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, पहली किस्त जारी
Tue, 17 Mar 2026 02:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
जिले की नगर पंचायत पुरदिलनगर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करीब 1.99 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने कुल बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा जारी करते हुए पहली किस्त के रूप में 98.88 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।
नगर पंचायत क्षेत्र में आठ प्रमुख परियोजनाओं पर काम कराया जाएगा। इनमें सड़कों के निर्माण से लेकर आधुनिक रोशनी की व्यवस्था तक शामिल है। करीब 41.54 लाख रुपये की लागत से 16 मीटर ऊंचे पांच हाईमास्ट पोल लगाए जाएंगे, जिनमें 60 एलईडी लाइटें लगेंगी।
इसके अलावा वार्ड संख्या एक (सोरों गेट), वार्ड संख्या तीन (मोहल्ला गढ़ व हसायन रोड) और वार्ड संख्या चार (ललिता गेट व सिंचावली रोड) में विभिन्न स्थानों पर सीसी इंटरलॉकिंग सड़कों और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। वार्ड संख्या एक में कचेर नागोड़ी श्मशान तक तथा वार्ड संख्या तीन में महाजन श्मशान तक सीसी सड़क निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत इस बजट से पुरदिलनगर की आंतरिक सड़कों की स्थिति सुधरने और जल निकासी की समस्या के समाधान की उम्मीद है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. बसंत अग्रवाल ने बताया कि स्वीकृत योजनाओं के कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे।