{"_id":"6749f37c2a4f676d3f0b8305","slug":"sc-st-act-case-filed-against-lekhpal-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: लेखपाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज, एक प्लॉट और पांच लाख मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: लेखपाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज, एक प्लॉट और पांच लाख मांगने का आरोप
Fri, 29 Nov 2024 10:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 29 Nov 2024 10:31 PM IST
सार
लेखपाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि लेखपाल ने कहा कि वह अपनी जमीन के लिए रास्ता चाहते हैं तो उन्हें 200 वर्ग गज प्लाॅट एवं पांच लाख रुपये नकद देने होंगे।
विज्ञापन
सासनी कोतवाली
- फोटो : संवाद
विस्तार
सासनी कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर लेखपाल के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही लेखपाल पर एक प्लॉट और पांच लाख रुपये मांगने के भी आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
सासनी थाना क्षेत्र के गांव बिजाहरी निवासी अशोक कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनके पास 27 अगस्त को ढाई बजे एक फोन आया तो कॉल करने वाले ने खुद को लेखपाल विवेक कुमार बताया और कहा कि उन्हें अपनी जमीन का रास्ता चाहिए तो वह तहसील के निकट उनके ऑफिस पर आ जाएं। वह अपने भाई को साथ लेकर गए तो लेखपाल ने कहा कि वह अपनी जमीन के लिए रास्ता चाहते हैं तो उन्हें 200 वर्ग गज प्लाॅट एवं पांच लाख रुपये नकद देने होंगे।
विज्ञापन
अशोक का कहना है कि उन्होंने लेखपाल से कहा कि वह बहुत गरीब व अनुसूचित जाति के हैं। उनकी माता जी का देहांत हो गया है और उन छह भाइयों के पास इसके अलावा और कोई संपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि हम आप की ऊपर जाकर शिकायत करेंगे। आरोप है कि इस बात पर नाराज होकर लेखपाल ने उनके भाई और उनको पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। धमकी दी कि उनकी जमीन पर बुलडोजर चलवा देंगे और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। 30 अगस्त को उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पंजीकृत डाक से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन