{"_id":"602179588ebc3ed64d24b381","slug":"sasni-vijaygarh-approach-road-construction-is-not-standard-sasni-news-ali2557625158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के अनुरूप नहीं हुआ है सासनी-विजयगढ़ संपर्क मार्ग का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के अनुरूप नहीं हुआ है सासनी-विजयगढ़ संपर्क मार्ग का कार्य
विज्ञापन
सासनी विजयगढ़ मार्ग की जांच पड़ताल कराते जिलाधिकारी रमेश रंजन
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई गई सासनी-विजयगढ़ संपर्क मार्ग की जांच की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर के अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। जांच में सड़क निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिली।
दरअसल, जिला अधिकारी को शिकायत मिली थी कि लोक निर्माण द्वारा बनवाई गई सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हुआ है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला अधिकारी ने सोमवार को दौरा कर सड़क का निरीक्षण किया। जिला अधिकारी ने सड़क की जांच कराई।
जिसमें सड़क समतल नहीं पाई गई, पटरी भी दुरुस्त नहीं थी। बॉर्डर भी मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। जलभराव से मुक्ति के लिए जगह-जगह इंटरलॉकिग कराया जाना था, लेकिन मौके पर इंटरलॉकिग का कार्य नहीं पाया गया। सड़क की खराब गुणवत्ता होने के कारण जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाई गई अन्य सड़कों का भी मौके पर पहुंच कर निरीक्षण करने का मन बनाया है।