{"_id":"64ea570f6cf009cc42079815","slug":"samples-of-milk-and-ghee-taken-from-dairy-and-chilling-plant-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3942-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डेयरी व चिलिंग प्लांट से लिए दूध व घी के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डेयरी व चिलिंग प्लांट से लिए दूध व घी के नमूने
Sun, 27 Aug 2023 01:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को एफडीए की टीम ने सासनी के गांव बिजाहरी में सलीम नाम से संचालित एक डेयरी पर छापा मारा। मौके एफडीए टीम ने पाम ऑयल, क्रीम, दूध और पनीर बरामद किया। टीम ने सभी सामग्री के नमूने लिए और छह टिन रिफाइंड पामोलिन तेल को सीज कर दिया।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त टू रणधीर सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता के नेतृत्व में सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी स्थित सलीम डेयरी पर यह कार्रवाई की गई। डेयरी का हाल देख अधिकारियों के होश फाख्ता हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में रिफाइंड व पामोलिन के टिन बरामद हुए। इसके अलावा मौके से दूध, घी, क्रीम व पनीर बरामद हुआ। टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने पर सभी के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए। साथ ही मौके से बरामद छह टिन पामोलिन को सीज कर दिया।
इसके अलावा शनिवार को टीम द्वारा मुरसान स्थित रामबाबू चिलिंग प्लांट पर छापा मारा था। यहां से टीम ने दूध का नमूना लिया था। नमूने को जांच के लिए लखनऊ स्थित एफएसडीए के प्रयोगशाला भेज दिया है। सहायक आयुक्त द्वितीय रणधीर सिंह ने बताया कि डेयरी से कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए गए हैं और छह टिन पामोलिन के सीज किए गए हैं। मुरसान स्थित चिलिंग प्लांट से दूध का नमूना लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।