{"_id":"6ab8d2567addcae97e025d5e","slug":"rain-collapses-house-roof-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सिकंदराराऊ में बारिश का कहर, मकान की छत भरभराकर गिरी, परिवार बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सिकंदराराऊ में बारिश का कहर, मकान की छत भरभराकर गिरी, परिवार बाल-बाल बचा
Sun, 27 Sep 2026 01:53 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:53 PM IST
सार
परिवार ने खतरे को भांपते हुए रात में ही कमरा खाली कर दिया था। वे दूसरे कमरे में जाकर सो गए। सुबह करीब साढ़े 3 बजे जोरदार धमाके के साथ पूरी छत जमीन पर आ गिरी।
विज्ञापन
सकुशल परिवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला नौखिल काजियान में रविवार की सुबह लगभग 3 बजे राज कुमार के मकान की छत भरभराकर गिर गई। पूरा परिवार दूसरे कमरे में सोने के कारण इस हादसे में बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
राज कुमार के बेटे ने बताया कि इस कमरे में उनके माता-पिता सोते थे। शाम से ही छत से ईंटें और मिट्टी गिर रही थीं। परिवार ने खतरे को भांपते हुए रात में ही कमरा खाली कर दिया था। वे दूसरे कमरे में जाकर सो गए थे। सुबह करीब साढ़े 3 बजे जोरदार धमाके के साथ पूरी छत जमीन पर आ गिरी। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
लगातार बारिश से कमजोर हुई छत
पड़ोसियों को आशंका थी कि शायद कोई मलबे में दबा हो। लेकिन राज कुमार ने बताया कि यह कमरा खाली था। लगातार 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी। इसी वजह से वह भरभराकर गिर गई। बता दें कि बारिश तथा तेज धूप से पुराने जर्जर मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन