{"_id":"69a0b426f61810cbba0af26e","slug":"samples-of-branded-ginger-garlic-paste-turmeric-red-chilli-and-oil-were-taken-hathras-news-c-259-1-ssn1001-102667-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ब्रांडेड अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और तेल के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ब्रांडेड अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च और तेल के नमूने लिए
विज्ञापन
कपिल आनंद एग्रो फैक्टरी पर छापा मारती टीम। स्रोत : विभाग
- फोटो : Samvad
होली के मद्देनजर तहसील क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की जांच जारी है। बृहस्पतिवार को एसडीएम नीरज कुमार शर्मा के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने हल्दी, मिर्च, सरसों का तेल और ब्रांडेड अदरक-लहसुन पेस्ट का नमूना लिया।
सासनी के रघनिया रोड स्थित कपिल आनंद एग्रो प्राइवेट लिमिटेड श्रीनगर रुहेरी पर जांच की गई। यहां से ब्रांडेड अदरक-लहसुन पेस्ट का नमूना लिया गया। अचार बनाने के लिए प्रयोग किए जाने वाले लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अमृत गोल्ड ब्रांड सरसों का तेल और राई के नमूने लिए गए।
मौके पर शेष 268 किलो राई, 248 किलो लाल मिर्च पाउडर और कनस्तर में बचा 13 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया गया। जिसे कारोबारी की सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, करतार सिंह, पारुल सिंह और सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।