{"_id":"65afdde3aca68ba55f0820d7","slug":"sahpau-area-panchayat-will-develop-villages-with-rs-1-5-crore-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: गांवों में डेढ़ करोड़ से विकास कराएगी सहपऊ क्षेत्र पंचायत, रखे गए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: गांवों में डेढ़ करोड़ से विकास कराएगी सहपऊ क्षेत्र पंचायत, रखे गए प्रस्ताव
Tue, 23 Jan 2024 09:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 Jan 2024 09:10 PM IST
सार
हाथरस की सहपऊ क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों से उनकी ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। डेढ़ करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य कराने के प्रस्ताव रखे गए।
विज्ञापन
सहपऊ क्षेत्र पंचायत की बैठक
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जनपद के सहपऊ विकास खंड कार्यालय के सभागार में ब्लॉक प्रमुख रामकिशन सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख एवं खंड विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस बार क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये से विभिन्न विकास कार्य कराएं जाएंगे। प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने अपने गांवों में विकास कार्यों के प्रस्ताव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करने के साथ इस बैठक से पहले क्षेत्र पंचायत में हुए विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों से उनकी ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को बढ़ावा देने, पशुपालन विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने, पंचायतराज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को क्रियान्वित करने, कृषि विभाग की योजनाओं को साकार रूप देने, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना को जमीन पर लागू करने के साथ क्षेत्र के गांवों की ओर जाने वाले विभिन्न कच्चे मार्गों को पक्का करने के कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
संचालन बीडीओ नीरज गर्ग ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीत गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि रवि गौतम, बीडीसी सदस्य नवल सिंह, राम कुमार उर्फ कलौंदी काका, साकेत चौधरी, ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष के प्रतिनिधि देशदीपक यादव, दिनेशपाल सिंह, मुकेश गौतम, पिंटू राना आदि थे।