फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Safai karamcharis strike will continue till salary is received

Hathras News: वेतन मिलने तक जारी रहेगी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Sat, 04 Mar 2023 10:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Mar 2023 10:49 AM IST
विज्ञापन
Safai karamcharis strike will continue till salary is received
सफाई कर्मचारियों के साथ गांधी पार्क में बैठक करते अधिशासी अधिकारी श्री चंद।  - फोटो : संवाद
वेतन न मिलने से परेशान सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते कस्बे में जगह-जगह गंदगी ढेर लग गए हैं। हड़ताल को खत्म करने के अधिशासी अधिकारी ने स्थानीय गांधी पार्क में सफाई कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने दो दिन में वेतन दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ईओ के अनुसार वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कर दी है। जबकि सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सोहन लाल ने बताया कि सफाई कर्मचारी अभी हड़ताल पर हैं। वार्ता के दौरान उन्हें आश्वासन दिया गया था कि शाम 5:00 बजे तक उन्हें वेतन निर्गत कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब तक उनके खातों में वेतन की धनराशि नहीं पहुंचेगी, हड़ताल जारी रहेगी। दिसंबर से सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। होली के मौके पर सफाई कर्मचारियों को वेतन की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed