{"_id":"6ab82daa50d1a634d2045065","slug":"safai-karamchari-union-president-attacked-video-goes-viral-hathras-news-c-56-1-hts1004-154776-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पर हमला, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष पर हमला, वीडियो वायरल
Sun, 27 Sep 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
आगरा रोड पर आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाई कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सफाई यूनियन के अध्यक्ष उमेश चंचल पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से वे अवाक रह गए। पीड़ित ने कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना से उनके साथियों में आक्रोश है।
सफाई यूनियन अध्यक्ष उमेश चंचल ने बताया कि नाई का नगला में उनका मकान बन रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10:30 बजे वे सामान लेने के लिए रोडवेज बस स्टैंड गए थे और वहां स्कूटी पर बैठे थे। तभी मोहल्ला माइयान निवासी शिवम, कृष्णा व अन्य 10-15 युवक वहां पहुंच गए। आते ही शिवम ने उनके साथ मारपीट कर दी।
उन्होंने कारण पूछा, मगर हमलावरों ने कुछ नहीं बताया और मारपीट करते रहे। उमेश ने बचने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें घेर लिया गया। मारपीट में उमेश के सिर व हाथ में चोट आई है। इधर, शनिवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उमेश चंचल अपने साथियों के साथ कोतवाली सदर पहुंचे और प्रकरण में शिकायत की। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि शिकायत पर शिवम व कृष्ण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया है। फुटेज के आधार पर अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।