फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sadabad nagar panchayat position improve in swacchta survey

स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सादाबाद नगर पंचायत ने मारी बाजी

Fri, 03 Jan 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
sadabad nagar panchayat position improve in swacchta survey
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के दो क्वार्टर के नतीजे जारी कर दिए हैं। जो कि सादाबाद नगर पंचायत के लिए काफी सुखद हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में 25 हजार से 50 हजार की आबादी वाले शहरों की सूची में हाथरस जिले की सादाबाद नगर पंचायत को ऑल इंडिया रैंकिंग में पहले क्वार्टर में 23 वां और दूसरे क्वार्टर में 21 वां स्थान मिला है। सादाबाद नगर पंचायत के इस प्रदर्शन ने सबको चौंका दिया है।

अधिशासी अधिकारी लल्लनराम यादव ने बताया कि पूर्व में जहां स्वच्छ सर्वेक्षण का काम एक दो माह में होता था, लेकिन अब इसकी गतिविधियां लगातार चलती रहती हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के दो क्चवार्टर के परिणाम में नगर पंचायत सादाबाद ने सफाई व्यवस्था, सुलभ शौचालय, सामुदायिक शौचालय, पिंक टॉयलेट, जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता एप डाउनलोड कराने सहित अन्य कई कार्यों को सफलता पूर्वक करने के बाद 25 से 50 हजार की आबादी वाले शहरों की सूची में पहले क्वार्टर में 23 वां और दूसरे क्वार्टर में 21 वां स्थाना बनाया है। इस सफलता से नगर पंचायत के सभी कर्मियों, अफसरों में खुशी की लहर है। हालांकि अभी असली परीक्षा फाइनल सर्वे में होनी है, जिसमें शासन की टीम आकर कागजी रिपोर्टों का आंकलन धरातल पर करेगी। यह सर्वे भी इसी माह शुरू होगा।
विज्ञापन

यह है निकायों की स्थिति
निकाय क्वार्टर एक क्वार्टर दो
हाथरस नगर पालिका 112 172
25 हजार से 50 हजार की आबादी में
सादाबाद 23 21
सिकंदराराऊ 22 87
25 हजार से कम आबादी में
मेंडू 41 161
मुरसान 138 249
सहपऊ 394 192
हसायन 225 283
सासनी 104 331
पुरदिलनगर 331 377
(नोट- यह आंकड़े नगर पंचायत सादाबाद द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed