फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sadabad man's admit in isolation ward.

सादाबाद के एक युवक को आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती

Sat, 28 Mar 2020 10:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
sadabad man's admit in isolation ward.
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आगरा के एक निजी चिकित्सालय के संचालक के बेटे के कोरोना संक्रमित होने के बाद यहां भी खलबली मच गई है। इस जिले के भी कई लोगों का इस हॉस्पीटल में इलाज चल रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ऐसे लोगों की खोजबीन में जुट गया, जोकि इस अस्पताल में हाल में ही गए हों। ऐसे में सादाबाद के एक गांव के युवक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खोज निकाला। देर शाम उसे जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल करा दिया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अभी वह कोरोना का संदिग्ध रोगी नहीं हैं। उसमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं मिला है। फिर भी उसे निगरानी में रखा गया है।
आगरा के एक हॉस्पिटल के संचालक के बेटे को कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसकी जानकारी मिलने पर यहां भी कुछ लोगों में खलबली मच गई। जिले के कुछ लोगों की आवाजाही इस अस्पताल में रही है और कुछ लोगों का उपचार भी चल रहा है। इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासन ऐसे लोगों की खोजबीन में जुट गया, जिनका जुड़ाव इस अस्पताल से रहा है। सादाबाद का एक व्यक्ति 26 मार्च को अपनी पत्नी का उपचार कराने के लिए वहां गया था। वह वहां कुछ लोगों के संपर्क में आ गया। इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची और इस व्यक्ति को अपने साथ ले आई। उसे हां जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन

युवक की कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है। वह 26 मार्च इस हॉस्पीटल में गया था। इसलिए उसे एहतियात के तौर पर आइसोलेट किया गया है। अगर उसमे कोरोना का कोई लक्षण दिखता है तो ब्लड सैंपल लेकर जांच को भेजेंगे। - डॉ. आईवी सिंह, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed