{"_id":"661daa1a5d9bf9ad480e9944","slug":"rs-411-lakh-recovered-during-checking-hathras-news-c-63-1-sali1025-101649-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: चेकिंग में 4.11 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: चेकिंग में 4.11 लाख रुपये बरामद
Tue, 16 Apr 2024 03:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 16 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ (हाथरस)। कासगंज मार्ग स्थित अगसौली पुलिस चौकी के निकट सोमवार की शाम को चेकिंग के दौरान जांच दल ने एक गाड़ी से 4.11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
आगरा निवासी साइकिल व्यापारी संजीव जैन सोमवार शाम करीब छह बजे अपनी गाड़ी से आ रहे थे। अगसौली सीमा पर तैनात मजिस्ट्रेट पंकज चौधरी एवं उपनिरीक्षक तसुव्वर अली ने जांच की तो उनकी गाड़ी में रखे बैग से चार लाख 11 हजार रुपये बरामद हुए।
संजीव जैन ने बताया कि वह गंजडुंडवारा से कारोबार का भुगतान लेकर आ रहे थे। उनके पास पांच अप्रैल का एक बिल भी था, जिसकी धनराशि चार लाख 80 हजार रुपये थी। पुलिस का कहना है कि संदेह के आधार पर यह नकदी पकड़ी गई है। मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल पैसा सिकंदराराऊ कोतवाली में जमा कर दिया गया है। प्रकरण को लेकर सीओ डाॅ. आनंद वर्मा ने बताया कि बरामद नकदी की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद