{"_id":"69fa598a07b0da6685053ecd","slug":"routes-of-amritsar-katihar-and-mathura-chhapra-express-trains-to-change-hathras-news-c-56-1-hts1003-148135-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अमृतसर-कटिहार व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के बदलेंगे मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अमृतसर-कटिहार व मथुरा-छपरा एक्सप्रेस के बदलेंगे मार्ग
Wed, 06 May 2026 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 06 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
रेलवे द्वारा गोंडा मंडल में तीसरी लाइन के निर्माण कार्य के चलते अमृतसर-कटिहार और मथुरा-छपरा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया जा रहा है। इसका असर हाथरस के यात्रियों पर भी पड़ेगा।
अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस का मार्ग आंशिक रूप से परिवर्तित किया गया है। इस ट्रेन का गोंडा, देवरिया और गोरखपुर सहित कई स्टेशनों पर अस्थायी रूप से ठहराव नहीं होगा। यह ट्रेन हाथरस जंक्शन पर रुकती है, जिससे यहां के यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेट जानकारी लेना जरूरी होगा।
मथुरा-छपरा एक्सप्रेस का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन अब प्रयागराज और वाराणसी के रास्ते संचालित की जाएगी। यह ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन पर रुकती है।
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जून और जुलाई माह की विभिन्न तिथियों में यह बदलाव लागू रहेगा। इस दौरान कुछ ट्रेनों को निरस्त भी किया जाएगा, जबकि कई के मार्ग परिवर्तित रहेंगे। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और मार्ग अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।