{"_id":"665dc83a90917afe3501b79c","slug":"route-will-remain-diverted-in-hathras-due-to-vote-counting-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: मतगणना पर हाथरस में रूट रहेगा डायवर्ट, जानकारी कर घर से निकलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: मतगणना पर हाथरस में रूट रहेगा डायवर्ट, जानकारी कर घर से निकलें
Mon, 03 Jun 2024 07:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 03 Jun 2024 07:12 PM IST
सार
आम चुनाव 2024 सुरक्षित हाथरस लोकसभा सीट के लिए जिले में सात मई को वोट डाले गए थे। 4 जून को शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सुबह पांच बजे से आगरा रोड स्थित गिजरौली ब्लॉक से पुलिस चौकी (बंबा) तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
रूट डायवर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आप 4 जून मतगणना वाली सुबह हाथरस शहर से आगरा रोड बाईपास स्थित नगला भुस और वहां से शहर के अंदर आ रहे हैं तो परिवर्तित मार्ग की जानकारी करके घर से निकलें। शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में मतगणना होगी। जिसके चलते सुबह पांच बजे से मतगणना समाप्त होने तक आगरा रोड पर मार्ग परिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन
बता दें कि आम चुनाव 2024 सुरक्षित हाथरस लोकसभा सीट के लिए जिले में सात मई को वोट डाले गए थे। 4 जून को शहर के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक संस्थान में सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। सुबह पांच बजे से आगरा रोड स्थित गिजरौली ब्लॉक से पुलिस चौकी (बंबा) तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहनों के प्रवेश रोक रहेगी।
विज्ञापन
आगरा की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला भुस से बाईपास होते हुए हतीसा पुल अलीगढ़ और सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे। शहर की तरफ से आने वाले छोटे व मध्यम वाहन आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहा से रोडवेज बस स्टैंड, चामड़ गेट से अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ की तरफ से आने वाले बड़े और छोटे वाहन आगरा-अलीगढ़ रोड बाईपास स्थित रूहेरी तिराहे से बाईपास होते हुए बाया हतीसा पुल मथुरा, आगरा की ओर जाएंगे। सिकंदराराऊ की ओर से आने वाले मध्यम व बड़े वाहन कैलौरा चौराहे से सासनी बाईपास होते हुए बाया सासनी चौराहा बाईपास होते हुए हतीसा पुल अलीगढ़, मथुरा और आगरा की ओर जाएंगे। मथुरा की ओर से आने वाहन हतीसा पुल के ऊपर (बाईपास) से होते हुए आगरा, अलीगढ़ व सिकंदराराऊ की ओर जाएंगे।
जलेसर की ओर से आने वाले वाहन चामड़ गेट चौराहा होते हुए बाया आगरा रोड स्थित डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहा व रोडवेज बस स्टैंट होते हुए आगरा, अलीगढ़ और मथुरा की ओर जाएंगे। आपातकालीन वाहन एंबुलेंस, फायर ब्रिग्रेड, आदि को आवश्यकतानुसार रूट के हिसाब से निकाला जाएगा।