फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Route diversion for CM Yogi Adityanath Hathras visit

Hathras News: सीएम योगी आदित्यनाथ के सभा स्थल की ओर भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, रूट डायवर्जन प्लान जारी

Fri, 26 Jun 2026 09:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 26 Jun 2026 09:43 PM IST
सार

28 जून को सुबह छह बजे कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी व मध्यम वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहां आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता अनुसार आने-जाने की अनुमति होगी। 

विज्ञापन
Route diversion for CM Yogi Adityanath Hathras visit
रूट डायवर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 28 जून के दौरे के लिए हाथरस प्रशासन की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिला प्रशासन ने प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत मथुरा-बरेली मार्ग पर रूट डायवर्जन लागू किया है। 

विज्ञापन


इस मार्ग पर सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र है, जहां जनसभा होनी है। सुरक्षा के दृष्टिगत इस ओर भारी व मध्यम वाहनों का रूट डायवर्ट किया है। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि 28 जून को सुबह छह बजे कार्यक्रम की समाप्ति तक भारी व मध्यम वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहां आपातकालीन वाहनों को आवश्यकता अनुसार आने-जाने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


यह रहेगा डायवर्जन 

  • कासगंज, एटा और अलीगढ़ की ओर से सिकंदराराऊ होते हुए हाथरस की ओर आने वाले वाहनों को पंत चौराहा, सिकंदराराऊ से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा। हाथरस की तरफ इनका प्रवेश बंद रहेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अलीगढ़ और सासनी से हाथरस जंक्शन की ओर आने वाले भारी व मध्यम वाहनों को विजयगढ़ चौराहा सासनी से विजयगढ़ होते हुए डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
  • मथुरा की तरफ से सिकंदराराऊ जाने वाले वाहनों को रुहेरी पुल के नीचे से सासनी की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हाथरस जंक्शन में भी बैरीकेडिंग रहेगी और वाहनों को सलेमपुर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed