{"_id":"64437f30453d5ac9680e9e1a","slug":"roof-of-house-being-built-fell-four-people-including-a-woman-were-buried-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बन रहे मकान की छत गिरी, महिला समेत चार लोग दबे, एक मजदूर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बन रहे मकान की छत गिरी, महिला समेत चार लोग दबे, एक मजदूर की हालत गंभीर
Sat, 22 Apr 2023 12:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:01 PM IST
सार
अचानक बीम टूटने से गाटर-पटिया की कच्ची छत भरभराकर गिर पड़ी। छत पर खड़ी महिला लक्ष्मी, राज मिस्त्री श्रीनिवास, बेलदार राहुल और नीचे काम कर रहा मजदूर रूप सिंह गाटर-पटिया और मलबे में दब गए।
विज्ञापन
गिरी छत का मलबा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के हाथरस जनपद में सादाबाद के समदपुर गांव में बन रहे मकान की छत गिरने से उसके मलबे में महिला समेत चार लोग दब गए। मजदूर की हालत गंभीर है, उसे हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। मौके पर एसडीएम, नायब तहसीलदार और कोतवाल पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर में चार दिन पहले जितेंद्र सिंह पुत्र अजब सिंह का मकान बनाया गया था, जिसकी गाटर-पटिया की छत पर मिट्टी का घोल डाला जा रहा था। कच्ची छत पर मकान स्वामी जितेंद्र सिंह की पत्नी लक्ष्मी, राजमिस्त्री श्रीनिवास पुत्र सिपाहीलाल निवासी समदपुर, उसका बेलदार साला राहुल पुत्र रामनरेश निवासी फिरोजाबाद खड़े हुए थे। छत के नीचे मजदूर रूप सिंह पुत्र विद्याधर ईंट साफ कर रहा था।
विज्ञापन
सादाबाद एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि अचानक बीम टूटने से गाटर-पटिया की कच्ची छत भरभराकर गिर पड़ी। छत पर खड़ी महिला लक्ष्मी, राज मिस्त्री श्रीनिवास, बेलदार राहुल और नीचे काम कर रहा मजदूर रूप सिंह गाटर-पटिया और मलबे में दब गए। बड़ी मुश्किल से चारों को मलबे से निकाला गया। चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सादाबाद एसडीएम संजय कुमार, नायब तहसीलदार अजय संतोषी, कोतवाल लोकेश शर्मा पहुंच गए। मजदूर रूप सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे हाथरस जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन