Hathras News: सर्राफा व्यापारी से लूट व कैंटर से चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऐसे दिया घटना को अंजाम
हाथरस पुलिस ने मथुरा रोड पर सर्राफा व्यापरी से लूट व सादाबाद में कैंटर में हुई चारी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। अभी एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के मथुरा रोड पर सर्राफा व्यापरी से लूट व सादाबाद में कैंटर में हुई चारी की घटनाओं का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस व स्वॉट टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,41,370 रूपए की नगदी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
प्रेमप्रकाश गुप्ता पुत्र ग्या प्रसाद गुप्ता निवासी जलेसर रोड विनोबा नगर थाना सादाबाद ने 10 नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी कैंटर गाड़ी के चालक राकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी सहपऊ को शमशाबाद आगरा से गुड़ के पेमेन्ट व वसूली के रुपये मिले थे । जिसको उसने एक थैले में रखकर अपनी सीट के पीछे रख लिया और शमशाबाद आगरा से सादाबाद की तरफ आ रहा था । गाड़ी चालक के अतिरिक्त गाड़ी में तीन अन्य व्यक्ति भी सवार थे । आगरा-सादाबाद रोड पर हिंदुस्तान होटल के पास गाड़ी खडी करके चालक राकेश व क्लीनर शौच के लिये चले गये। गाडी में शेष अन्य दो व्यक्ति गाड़ी में ही रह गये थे।
इसी दौरान एक बाइक पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए और गाड़ी में रखा थैला निकालकर भाग गये । इस संबंध में थाना सादाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया था। इधर, सात नवंबर को गोविन्द अग्रवाल पुत्र मूलचन्द्र अग्रवाल निवासी हीरालाल क्वार्टर थाना सदर कोतवाली ने पुलिस को सूचना दी कि वह सर्राफा बाजार स्थित अपनी दुकान बंद करके स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान उनके घर के पास एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने उनकी स्कूटी रोककर तमंचे के बल पर थैला लूट कर भाग गए। इस थैले में चांदी के बर्तन थे । इस संबंध में थाना सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडे ने दोनों घटनाओं के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया था। शुक्रवार को पुलिस टीम और स्वॉट टीम ने मुठभेड़ में चोरी व लूट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को जैतई रोड बीएसएनएल आफिस के निकट बंबे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओम प्रकाश निवासी कछपुरा थाना चंदपा, कृष्ण कुमार उपाध्याय पुत्र राम कुमार उपाध्याय निवासी ब्राह्मणपुरी मैंडू थाना हाथरस जंक्शन व मांगेश पुत्र ओमकार निवासी गंभीर पट्टी बिसाना थाना चंदपा बताए। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है ।
वह एक साथ मिलकर एवं अलग-अलग लूट व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है व जो रुपया प्राप्त होता है, उसे शौक-मौज में खर्च कर जीवन यापन करते है । 10 नवंबर को भूपेंद्र, मांगेश और मनीष ने मिलकर हिंदुस्तान होटल के पास कैंटर गाड़ी से रुपये चोरी किये थे। कैंटर गाड़ी में रुपये होने की सूचना पूर्व चालक उनके साथी भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी कछपुरा थाना चंदपा ने दी थी । इधर, मांगेश व कृष्णकुमार उपाध्याय ने बताया कि दिनांक 7 नवंबर को कल्पना ज्वैलर्स के मालिक से अपने साथी मनीष पुंढ़ीर के साथ मिलकर दीप हॉस्पीटल के पास हाथरस मथुरा रोड पर थैले में रखे चांदी के बर्तन लूट लिये थे। घटना में शामिल आरोपी मनीष पुंढ़ीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी केमार अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
यह हुआ बरामद
3,41,370 रूपए की नगदी, थैला, व्यापारी के हिसाब की रशीद, तमंचा, कारतूस घटना में प्रयुक्त बाइक, कटोरी, गिलास, चम्मच (सफेद धातु)
व्यापरी ने एसपी का किया स्वागत
सर्राफा कारोबारी से लूट की घटना के खुलासे को लेकर व्यापरियों में खुशी की लहर है। सार्राफा व्यापारी 17 नवंबर को पुलिस कार्यालय गए और फूल माला पहनाकर एसपी देवेश कुमार पांडे का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस का आभार प्रकट किया।