{"_id":"6578830c80471af6ac0538d4","slug":"roadways-bus-operator-dies-due-to-collision-with-vehicle-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Road Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में रोडवेज बस परिचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Road Accident: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में रोडवेज बस परिचालक की मौत
Tue, 12 Dec 2023 09:28 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 12 Dec 2023 09:28 PM IST
सार
11 दिसंबर की शाम को राहुल किसी कार्य से अतरौली आ रहे थे। अतरौली में बुलंदशहर सीमा के निकट किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राहुल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस के सादाबाद में कुरसंडा क्षेत्र के गांव नगला बलवंत निवासी 27 वर्षीय राहुल सिंह पुत्र हाकिम सिंह की अलीगढ़ जिले के अतरौली में बुलंदशहर जिले की सीमा के निकट किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उनका हेलमेट भी टूट गया। वह रोडवेज के नरौरा डिपो में कार्यरत थे और अस्थायी रूप से वहीं रह रहे थे। एक-दो दिन का अवकाश मिलने पर वह गांव आते थे।
विज्ञापन
11 दिसंबर की शाम को राहुल किसी कार्य से अतरौली आ रहे थे। अतरौली में बुलंदशहर सीमा के निकट किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां की पुलिस ने जेब में मिले कागजात के आधार पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने गांव में परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग थाना अतरौली पहुंच गए। वहां आगे की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के उपरांत गांव में शव आने पर परिवार के लोग शोक में डूब गए। राहुल की मां, पत्नी और 5 वर्षीय बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन