फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Provisional list of UP Board centres

यूपी बोर्ड: 22 अक्तूबर को आएगी केंद्रों की अनंतिम सूची, 27 नवंबर तक फाइनल होंगे केंद्र

Wed, 30 Sep 2026 02:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Wed, 30 Sep 2026 02:46 AM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र निर्धारण की संशोधित समय सारिणी प्राप्त हो चुकी है। मानक विहीन विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। तहसील स्तरीय समितियों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
Provisional list of UP Board centres
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में परिषद स्तर से बदलाव किया गया है। बोर्ड ने केंद्रों के निर्धारण के लिए संशोधित समय सारिणी जारी कर दी है। जनपद के प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 22 अक्तूबर को ऑनलाइन जारी की जाएगी।

विज्ञापन


संशोधित समय सारिणी के मुताबिक, 12 अक्तूबर को जिलाधिकारी द्वारा गठित तहसील स्तरीय समितियों के माध्यम से दावेदार विद्यालयों के आधारभूत ढांचे सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डर, बाउंड्रीवॉल, मुख्य मार्ग से कनेक्टिविटी, पेयजल और शौचालय का स्थलीय भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद रिपोर्ट परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। 22 अक्तूबर को छात्र आवंटन की संख्या सहित पहली केंद्र सूची सार्वजनिक की जाएगी। 23 को दागी और डिबार परीक्षा केंद्रों की अधिकृत सूची जारी होगी।
विज्ञापन


28 अक्तूबर से निर्धारित केंद्रों को लेकर छात्र, अभिभावक और स्कूल प्रबंधकों से ऑनलाइन आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण छह नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को संशोधित और 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी डीआईओएस नीरज गोयल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र निर्धारण की संशोधित समय सारिणी प्राप्त हो चुकी है। मानक विहीन विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया जाएगा। तहसील स्तरीय समितियों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed