{"_id":"6abc27d73311ea12e809d5cc","slug":"villager-consumes-poison-distressed-by-brothers-wife-hathras-news-c-259-1-ssn1001-103296-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भाई की पत्नी से परेशान होकर ग्रामीण ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भाई की पत्नी से परेशान होकर ग्रामीण ने खाया जहर
Wed, 30 Sep 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
के गांव बांधनू में एक व्यक्ति ने भाई की पत्नी के परेशान करने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दरअसल मंगलवार की सुबह 57 वर्षीय राजकुमार निवासी बांधनू के खिलाफ उनके छोटे भाई एदल की पत्नी नेहा देवी ने बेटे का अपहरण करने का केस दर्ज है। बुधवार को इसकी तारीख थी। इससे पहले ही राजकुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। छोटे भाई एदल ने बताया कि उनकी पत्नी नेहा देवी कई सालों से दिल्ली में रह रही है, जबकि वह अपने भाई एवं परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव में ही रहते हैं।
उनके भाई ने ही उनके तीनों बच्चों का पालन पोषण किया है। उनका 14 साल का पुत्र भूपेंद्र कुमार 12 मार्च 2024 से ही घर से लापता है। उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उनकी पत्नी भाई पर ही बेटे का अपहरण का आरोप लगा रही है और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है, जिससे परेशान होकर उनके भाई ने यह कदम उठाया है। फिलहाल उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।