{"_id":"63ad9262051fd0444e35f295","slug":"roadways-bus-collided-with-bike-three-boring-mechanics-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बोरिंग मिस्त्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, तीन बोरिंग मिस्त्री घायल
Thu, 29 Dec 2022 06:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:43 PM IST
सार
हाथरस के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीनाें बोरिंग मिस्त्री बुरी तरह घायल हो गए। तीनों शहर से बोरिंग कर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
रोडवेज बस टक्कर से घायल मिस्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के आगरा रोड स्थित एमजी पॉलीटेक्निक के पास रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन बोरिंग मिस्त्री बुरी तरह घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दो घायलों को परिवार के लोग शहर के निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई निवासी सोनू पुत्र चंद्रपाल, प्रमोद पुत्र नहने और कपिल पुत्र राजू बोरिंग मिस्त्री का काम करते हैं। यह तीनों शहर में किसी के यहां सबमर्सिबल लगाने के लिए बोरिंग करके अपने गांव लौट रहे थे। इस बीच एमजी पॉलीटेकिभनक के सामने रोडवेज बस ने इन तीनों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर पहुंचे प्रमोद व कपिल के परिवार के लोग दोनों को अच्छे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए। सोनू का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन