{"_id":"69b5527cac459ce14f0899ea","slug":"roadways-bus-broke-fencing-and-reached-near-railway-track-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: फेसिंग तोड़ रेलवे ट्रैक के पास पहुंची रोडवेज बस, तीन घायल, कुछ देर पहले ही गुजरी थी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: फेसिंग तोड़ रेलवे ट्रैक के पास पहुंची रोडवेज बस, तीन घायल, कुछ देर पहले ही गुजरी थी ट्रेन
Sat, 14 Mar 2026 05:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:51 PM IST
सार
घायल यात्री ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। आरपीएफ ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सोखना रेलवे फाटक के पास फैंसिंग में घुसी मथुरा डिपो की बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा से बरेली जा रही रोडवेज बस 13 मार्च की दोपहर हाथरस के सोखना रेलवे फाटक के निकट अनियंत्रित हो गई और रेलवे फेंसिंग तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई। फेंसिंग का गर्डर बस की चादर को चीरते हुए अंदर घुस गए। हादसे में तीन यात्री घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे से कुछ मिनट पहले ही पूर्वोत्तर रेलवे के इस ट्रैक से ट्रेन गुजरी थी।
विज्ञापन
घायल यात्री ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। आरपीएफ ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चालक को हिरासत में ले लिया है। मथुरा डिपो की यह बस दोपहर लगभग एक बजे हाथरस शहर के तालाब चौराहा पर पहुंची थी। परिचालक ने यहां से सिकंदराराऊ, कासगंज व बरेली की सवारियां लीं। बस में सीटों से अधिक सवारियां थीं, जो खड़ी हुई थीं। चालक बस से उतरकर चला गया था। पांच मिनट के बाद वह वापस लौटा और बस लेकर बरेली की ओर चल दिया।
विज्ञापन
हादसे में घायल नफीस निवासी अकराबाद, अलीगढ़ ने बताया कि वह बस में आगे इंजन के पास वाली सीट पर ही बैठा था। शहर निकलते ही उसने बस की रफ्तार तेज कर दी। उसने चलती बस में पानी की दो थैली पी। इसके कुछ देर बाद ही उसने बस पर नियंत्रण खो दिया। दोपहर लगभग 1:15 पर बस रेलवे ट्रैक की फेसिंग से टकरा गई। टक्कर के कारण यात्री एक दूसरे पर गिर पड़े। कुछ अगली सीट से टकराए।
विज्ञापन
हादसा के बाद सड़क पर राहगीर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यात्रियों को बाहर निकाला। गर्डर बस के अंदर घुसने से नफीस के दोनों पैरों में चोट आईं। आमिर निवासी बरेली और एक अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इनमें से नफीस को परिजन अलीगढ़ ले गए। अन्य यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे, जिन्हें बाद में दूसरी बस से बरेली के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बस को कब्जे में लिया और चालक को हिरासत में लिया। घटना से कुछ मिनट पहले ही कासगंज-मथुरा पैसंजर ट्रैक से गुजरी थी।
बस चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। रेलवे की संपत्ति को क्षति पहुंची है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।-रंजीत यादव, आरपीएफ प्रभारी हाथरस सिटी
