फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Roadways bus and Loader Max collide; six injured.

Hathras News: रोडवेज बस और लोडर मैक्स की भिड़ंत, छह लोग घायल

Thu, 15 Oct 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 15 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and Loader Max collide; six injured.
मथुरा रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस। स्रोत : वीडियोग्रैब - फोटो : Videograb
मथुरा रोड पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे रोडवेज बस और लोडर मैक्स की भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक-परिचालक सहित छह लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य किया। बस में 16 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

हादसा हतीसा भगवंतपुर से आगे पेट्रोल पंप के निकट हुआ। मथुरा डिपो की रोडवेज बस बरेली से मथुरा जा रही थी। सामने से माल लदा लोडर मैक्स आ रहा था। दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया। सुरक्षित अन्य यात्रियों ने भी घायलों की मदद की। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गहलऊ, गोंडा (अलीगढ़) निवासी मनोज कुमार और उनकी पत्नी रजनी, नवीपुर, हसायन निवासी भूरी सिंह, सुभाष नगर, बरेली निवासी संगीता, मथुरा निवासी संतोष तथा मैक्स चालक राहुल निवासी मथुरा घायल हो गए। इनमें राहुल को अलीगढ़ रेफर किया गया। मनोज कुमार ने बताया कि हादसे के समय बस में सवार यात्री नींद में थे। अचानक तेज धमाके के बाद चीख-पुकार मच गई।
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।


नींद में थे यात्री, धमाके से मची चीख-पुकार
हादसे के समय बस में सवार अधिकांश यात्री नींद में थे। अचानक तेज धमाका हुआ और बस में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। होश आने पर कई लोग सीटों के बीच फंसे मिले। सुरक्षित यात्रियों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed