{"_id":"67d1e164ac3ba22c5d0557c2","slug":"roads-of-two-villages-will-be-constructed-soon-with-three-crores-hathras-news-c-56-1-mrt1060-128416-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तीन करोड़ से जल्द बनेंगी दो गांवों की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तीन करोड़ से जल्द बनेंगी दो गांवों की सड़कें
Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की ओर से जिले की दो प्रमुख सड़कें जल्द बनकर तैयार हो जाएंगी। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से नगला केहरिया से हड़ौली और बरसै से गांव वीरनगर तक यह सड़कें बनाई जा रही हैं। इनका निर्माण पूरा होने के करीब है।
इन सड़कों के निर्माण से इन दोनों गांवों के बीच आवागमन आसान हो जाएगा। अभी तक इन रास्तों के काफी जर्जर होने से ग्रामीणों को इनसे आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बारिश के समय तो हालत इतनी खराब हो जाती थी कि यहां से निकलना मुश्किल हो जाता था।
लंबे समय से स्थानीय लोग इन रास्तों पर सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने इनके निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन पर निर्माण कार्य शुरू किया गया। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जल्द ही इन सड़कों का निर्माण पूरा हो जाएगा।