{"_id":"69ec90742dec982d350f277b","slug":"road-caved-in-under-the-weight-of-a-22-tyre-truck-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 22 टायरा ट्रक के वजन से धंसी सड़क, होगी जांच, दो वर्ष पहले ही हुआ था मुख्य मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 22 टायरा ट्रक के वजन से धंसी सड़क, होगी जांच, दो वर्ष पहले ही हुआ था मुख्य मार्ग का निर्माण
Sat, 25 Apr 2026 03:29 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:29 PM IST
सार
एक मार्बल पत्थर व्यापारी के यहां 22 टायरा ट्रक मार्बल लेकर आ रहा था। ट्रक के ड्राइवर ने जब मार्ग के मध्य पेड़ देखा तो उसने अपने ट्रक का वापस लेने की कोशिश की। वापस लेते समय जब ट्रक के टायर मार्ग के किनारे बनी नाली के नजदीक आए, वैसे ही उसके टायर सड़क में धंस गए।
विज्ञापन
सहपऊ में धर्मशाला मार्ग पर धंसा 22 टायरा ट्रक
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ कस्बा में धर्मशाला चौराहा से आने वाले मुख्य मार्ग का निर्माण करीब दो वर्ष पूर्व हुआ है। इसके निर्माण की गुणवत्ता पर 23 अप्रैल को उस समय सवाल खड़े हो गए, जब मार्बल पत्थर से लदे ट्रक के वजन से सड़क धंस गई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी इसकी जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
कस्बा के एक मार्बल पत्थर व्यापारी के यहां 22 टायरा ट्रक मार्बल लेकर आ रहा था। इस मार्ग पर डिवाइडर के आगे मार्ग के मध्य एक पेड़ भी है। इस पेड़ के कारण इस स्थान पर रात के समय कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। ट्रक के ड्राइवर ने जब मार्ग के मध्य पेड़ देखा तो उसने अपने ट्रक का वापस लेने की कोशिश की।
विज्ञापन
वापस लेते समय जब ट्रक के टायर मार्ग के किनारे बनी नाली के नजदीक आए, वैसे ही उसके टायर सड़क में धंस गए। गनीमत यह रही कि ट्रक पलटा नहीं। इस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। ट्रक को बाद में दो हाइड्रा मशीनों के आने के बाद ही निकाला जा सका। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि पेड़ काटने के लिए उन्होंने कई बार वन विभाग को पत्र लिखा है, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन