फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   RLD to Launch Swabhiman Padyatra in Hathras from September 22

हाथरस: 21 सितंबर से निकालेगी रालोद की स्वाभिमान पदयात्रा, रोजाना एक हजार पदयात्री होंगे शामिल

Sun, 20 Sep 2026 09:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 20 Sep 2026 09:52 PM IST
सार

हाथरस में रालोद की स्वाभिमान पदयात्रा मुरसान से शुरू होगी। रोजाना 1000 लोग शामिल होंगे, केसी त्यागी और ऐश्वर्य राज सिंह करेंगे शुभारंभ। गांव-गांव जन चौपाल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
RLD to Launch Swabhiman Padyatra in Hathras from September 22
रालोद की स्वाभिमान पदयात्रा के बारे में पत्रकार वार्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा हाथरस जनपद में सोमवार से 'स्वाभिमान पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी रविवार को मुरसान स्थित ब्लॉक रोड पर रालोद के जिला कार्यालय पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वाभिमान पदयात्रा का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे जीएसएस इंटर कॉलेज मुरसान के मैदान में जनसभा होगी। मुख्य अतिथि रालोद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष केसी त्यागी एवं प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद अनूप प्रधान और सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह (गुड्डू चौधरी) होंगे। अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह करेंगे। पदयात्रा में रात्रि विश्राम के समय गांव-गांव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जन चौपाल का आयोजन होगा। मैदान में आठ हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के समय विधायक प्रदीप कुमार सिंह उर्फ गुड्डू चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, वरिष्ठ नेता प्रवीण पोनिया, सादाबाद ब्लॉक प्रमुख यथार्थ चौधरी, ब्रज क्षेत्र युवा रालोद के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दीपू चौधरी, जिला महासचिव अनिल प्रधान, रामसहाय, सुभाष प्रधान, कर्मवीर सिंह व भीमसेन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed