{"_id":"575466dd4f1c1bbf4810a564","slug":"restoration-of-public-assets-mounted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक संपत्तियों के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक संपत्तियों के जीर्णोद्धार की मुहिम शुरू
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
गांव कंचना की पोखर में श्रमदान करते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांव कंचना में खेल के मैदान का समतलीकरण, तालाब का जीर्णोद्धार और गांव जैतपुर में खेल के मैदान का सीमांकन कार्यों का फीता काटकर और श्रमदान करके श्रीगणेश किया।
इसके साथ जिले में 412 गांवों में तालाबों के जीर्णोद्धार, खेल के मैदान का सीमांकन, पौधरोपण एवं कंपोस्ट खाद के गड्ढे आदि के कुल 674 कार्यों का शुभारंभ जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर अभियान में मनरेगा के तहत कुल 13,416 मजदूरों ने गांवों में काम करके रोजगार पाया।
रविवार को कंचना में डीएम ने 16 बीघा के क्षेत्र में खेल के मैदान का समतलीकरण और सीमांकन कार्य का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर श्रमदान करके वॉलीबॉल खेल के लिए दो पोल गड्ढों में रखवाकर ग्राम के युवा खिलाड़ियों को समर्पित किए। श्रमदान करके करीब 15 बीघा क्षेत्र में तालाब का जीर्णोद्धार कार्य का भी शुभारंभ किया। डीएम ने गांव जैतपुर में भी एक बीघा क्षेत्र में खेल के मैदान के समतलीकरण और सीमांकन कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर किया। उन्होंने गांवों में नए तालाबों की खुदाई, पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार, खेल के मैदानों का समतलीकरण और सीमांकन, पौधरोपण एवं कंपोस्ट खाद के गड्ढे आदि कार्यों के लिए ग्राम्य विकास, पंचायतीराज और राजस्व विभागों के द्वारा एक कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें 14वें वित्त आयोग औरराज्य वित्त आयोग की धनराशि और मनरेगा से गांवों में सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित और संरक्षित करने के कार्य को आज अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस शुरुआत को अंजाम तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग दें। इस मौके पर पीडी डीआरडीए चंद्रशेखर शुक्ला, डीपीआरओ जगदीशराम गौतम, जिला सूचना अधिकारी यतीश गुप्ता, बीडीओ, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह, प्रधान कृष्णमुरारी ने भी श्रमदान किया।