फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report sought from the executive officer in charge in the case of payment of Rs 1.3 crore

हाथरस: 1.3 करोड रुपये के भुगतान मामले में प्रभारी अधिशासी अधिकारी से मांगी रिपोर्ट

Fri, 17 Feb 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 17 Feb 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Report sought from the executive officer in charge in the case of payment of Rs 1.3 crore
- तत्कालीन नगर पंचायत सहपऊ अध्यक्ष ने की थी नियम विरुद्ध भुगतान की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हाथरस। नगर पंचायत सहपऊ में नियम विरुद्ध तरीके से हुए भुगतान मामले में जांच अधिकारी एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने प्रभारी अधिशासी अधिकारी श्रीचंद से रिपोर्ट मांगी है। आरोपी ईओ ने कार्यकाल समाप्त होने के बाद 1.3 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।
उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत सहपऊ के तत्कालीन चेयरमैन विपिन वशिष्ठ ने डीएम अर्चना वर्मा से शिकायत की थी। शिकायत के माध्यम से कहा था कि हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक चेयरमैन का कार्यकाल समाप्त होने पर डीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाता है। इसके बाद यह समिति ही किसी भी भुगतान को संस्तुति देती, लेकिन आरोपियों ने दोनों न्यायालयों की आदेशों की अवहेलना की है। नगर पंचायत सहपऊ में तत्कालीन चेयरमैन का कार्यकाल तीन जनवरी को समाप्त हो गया था। इसके अगले ही दिन चार जनवरी को विकास कार्यों का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में पूर्व चेयरमैन विपिन वशिष्ठ ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव नगर विकास, अलीगढ़ कमिश्नर और हाथरस डीएम को पत्र भेजकर शिकायत की थी। जांच अधिकारी एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने पाया कि बिना डीएम के अनुमोदन के नियम विरुद्ध तरीके से ईओ व संबंधित लिपिकों ने भुगतान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ईओ के गैरहाजिर होने के कारण जांच प्रकिया अधर में अटकी हुई थी। अब नगर पंचायत सहपऊ में प्रभारी ईओ की तैनाती कर दी है। एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने बताया कि ईओ श्रीचंद से आख्या मांगी गई है। आख्या के आधार पर जांच पूरी कर जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed