फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report on killing of manure seed businessman, four named

खाद बीज कारोबारी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज, चार नामजद

Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Report on killing of manure seed businessman, four named
खाद-बीज कारोबारी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत का कारण आया दम घुटना, बिसरा जांच के लिए रखा गया सुरक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। खाद बीज कारोबारी की हत्या की रिपोर्ट चार नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि राहुल तोमर निवासी बंदीपुर थाना हाथरस जंक्शन हाल निवासी नवल नगर खाद बीज का कारोबार करता था। शनिवार को राहुल का शव कोटा में उसके दोस्त उमेश के घर पर तीसरी मंजिल पर फंदे पर झूलता मिला। इसकी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार के लोग भी यहां पर पहुंच गए और राहुल की हत्या करने का आरोप उमेश उपाध्याय निवासी कोटा, पवन सेंगर और रामू सेंगर निवासीगण खोंड़ा रति और मुकेश निवासी सासनी पर लगाया।
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराकर कर शव को परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। बिसरा भी जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। एसएचओ मुरसान ने बताया कि चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। विसरा भी सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed