{"_id":"5db731908ebc3e017768cf6e","slug":"report-filed-against-20-people-in-bisawar-fireworks-fire-sadabad-news-ali217356270","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसावर के आतिशबाजी अग्रिकांड में 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसावर के आतिशबाजी अग्रिकांड में 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बिसावर के आतिशबाजी अग्निकांड में 20 विक्रेताओं पर रिपोर्ट दर्ज
एसएचओ ने दर्ज कराया मुकदमा, बिना अनुमति के लगाई थीं दुकानें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। बिसावर में शनिवार को हुए अग्निकांड में सादाबाद कोतवाली में 20 लोगों के खिलाफ एसएचओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें 12 नामजद और आठ अज्ञात लोग हैं।
रिपोर्ट जनक सिंह पुत्र शंकरलाल, मुकेश, जयंता चौधरी पुत्र रामबाबू पहलवान निवासी बिसावर, राकेश पुत्र बनी सिंह निवासी गढ़ी अंता, राजवीर निवासी टिकैत बिसावर, मुकेश पुत्र करन सिंह निवासी नगला छत्ती बिसावर, डीएम बनिया निवासी सादाबाद, राहुल पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी नगला छत्ती बिसावर, जितेंद्र पुत्र बनी सिंह निवासी बिसावर, विप्पा पुत्र बनी सिंह निवासी बिसावर, सतीश पुत्र मलखान सिंह निवासी नगला छती बिसावर, मोहन पुत्र छिद्दू निवासी बिसावर के खिलाफ दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में आरोप है कि जब वह एक अभियुक्त पर 82 तामील करने के बाद गश्त करते हुए मथुरा रोड की तरफ जा रहे थे तो 100 नंबर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा बिसावर में अवैध पटाखों की दुकान में आग लग गई है।
सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि सहकारी समिति के पीछे खाली पड़ी जमीन में अवैध पटाखों की दुकान में भयंकर रूप से आग लगी हुई है। पटाखों के फटने की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी आई। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग को बुझाया। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार सादाबाद एवं सीओ सादाबाद भी पहुंच गए। एसएचओ ने बताया कि ये दुकानें बिना अनुमति के लगी थी। इन लोगों के खिलाफ धारा 5/9 ख विस्फोटक अधिनियम का अपराध पंजीकृत किया गया है।