फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report filed against 13 accused in the murder of an army personnel

Hathras News: सैन्य कर्मी की हत्या में 10 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट, बहन ने कराया मामला दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 10:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 06 Feb 2026 10:05 AM IST
सार

हाथरस जिला न्यायालय से तारीख कर आगरा लौट रहे कार सवार सैन्य कर्मी अखिलेश की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। कार व एक बाइक सवार हमलावरों ने सादाबाद के निकट कोल्ड स्टोर के सामने इस घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Report filed against 13 accused in the murder of an army personnel
मृतक सैन्य कर्मी अखिलेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद न्यायालय में 5 फरवरी को तारीख कर आगरा लौट रहे कार सवार सैन्य कर्मी अखिलेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक की बहिन ने विभिन्न धाराओं में 10 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


गांव समदपुर निवासी डौली कुमारी पुत्री देवन्द्र सिह ने सादाबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि मेरा भाई अखिलेश कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम समदपुर भारतीय सेना का सैनिक था, जिसकी तैनाती आगरा 509 ईएमई में थी। वह 5 फरवरी को हाथरस न्यायालय से तारीख करके अपने मित्र की कार यूपी 85सीडी7591 से आगरा की तरफ आ रहा था, तभी चन्द्रा फार्म हाउस के समीप परिवार के श्यामवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह खडे़ थे, जिन्हें देखकर भाई अखिलेश ने गाड़ी धीमी कर रोकने का प्रयास किया, तभी एक थार गाड़ी ने ओवर टेक करते हुऐ भाई की गाड़ी में टक्कर मार दी। पीछे से एक इको कार, स्कार्पियो व मोटर साइकिल से 12-13 लोगों ने अंधा-धुंध फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें... Hathras: कोर्ट से लौट रहे सैन्य कर्मी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, मची अफरा-तफरी, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि अपनी जान बचाने के लिए भाई गाड़ी से उतरकर भागा। तभी रमेश पुत्र सुनहरीलाल, जगवीर पुत्र अंकित पुत्र सुरेश, केके पंडित पुत्र शिवकुमार, भोला पुत्र पप्पू व दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें घेर लिया। तभी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र रमेश व बौबी उर्फ विशाल पुत्र रमेश, हेमंद पुत्र जगवीर, राजा पुत्र राजेश, गब्बर पुत्र दिनेश निवासी समदपुर निवासी समदपुर जो कि अपने हाथो में पिस्टल-तमंचा लि हुए थे, सभी ने एक राय होकर अन्धा-धुंध फायरिंग कर दी । भाई के शरीर में 8-10 गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना पास खड़े उसके गांव के श्यामवीर सिंह ने देख ली। सभी लोग श्यामवीर सिह से बोले अगर तूने किसी को भी इस घटना के बारे में बताया तो तुझे व तेरे परिवार के साथ भी यही हाल करेंगे और धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed