फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Army personnel shot dead

Hathras: कोर्ट से लौट रहे सैन्य कर्मी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, मची अफरा-तफरी, पुलिस तलाश में जुटी

Thu, 05 Feb 2026 06:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 06:51 PM IST
सार

आगरा में अखिलेश पत्नी निधि व तीन साल के बेटे के साथ कैंट एरिया में ही रह रहे थे। गांव में कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। इस कारण मुकदमेबाजी भी चल रही है। पुलिस के मुताबिक इसी मुकदमे की तारीख करने के लिए वह अपनी सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार से जिला न्यायालय आए थे।

विज्ञापन
Army personnel shot dead
मृतक सैन्य कर्मी अखिलेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जिला न्यायालय से तारीख कर आगरा लौट रहे कार सवार सैन्य कर्मी अखिलेश (28) की 5 फरवरी की दोपहर को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। कार व एक बाइक सवार हमलावरों ने सादाबाद के निकट कोल्ड स्टोर के सामने इस घटना को अंजाम दिया। दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका जाहिर कर रही है।

विज्ञापन


मूलरूप से सादाबाद के गांव समदपुर के रहने वाले अखिलेश के पिता देवेंद्र सिंह भी फौज से सेवानिवृत्त हैं। अखिलेश वर्ष 2018 में भारतीय सेना के इलेक्ट्रोनिक्स एंड मेकेनिकल इंजीनियर्स विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। चंडीगढ़ में तैनाती के बाद दो साल पहले ही उनकी आगरा पोस्टिंग हुई थी। यहां वह चालक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


आगरा में वह पत्नी निधि व तीन साल के बेटे के साथ कैंट एरिया में ही रह रहे थे। गांव में कुछ लोगों से उनकी रंजिश चल रही है। इस कारण मुकदमेबाजी भी चल रही है। पुलिस के मुताबिक इसी मुकदमे की तारीख करने के लिए वह अपनी सफेद रंग की हुंडई ऑरा कार से जिला न्यायालय आए थे। वहां से लौटते समय बढ़ार चौराहा पार करते ही मुन्नी देवी कोल्ड स्टोर के सामने कार व बाइक सवार हमलावरों ने डंडों से हमला करते हुए उनकी गाड़ी रुकवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के रुकते ही हमलावरों ने डंडों से आगे चालक व उसके बगल वाले शीशे तोड़ दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अखिलेश की हमलावरों से हाथापाई भी हुई। हथियार देख बचने के लिए अखिलेश ने ईंट-भट्ठे की ओर कच्चे रास्ते पर दौड़ लगा दी। वह कुछ ही मीटर दौड़ पाए, तभी हमलावरों ने उन्हें गिरा लिया और फायर झोंक दिए।


ताबड़तोड़ कई राउंड फायर की आवाज सुनाई दी। अखिलेश के लहूलुहान होने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस गंभीर हालत में उनको सीएचसी सादाबाद और फिर जिला अस्पताल लाई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

पुराने विवाद में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है, लेकिन अभी इस विषय पर जांच की जा रही है। इसी आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के खुलासे और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दी गईं हैं। जल्द ही हमलावर सलाखों के पीछे होंगे।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed