फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Report against hospitals carrying out illegal deliveries

अवैध प्रसव करने वालों की शामत: ऐसे अस्पतालों के खिलाफ होगी रिपोर्ट दर्ज, दिए ये निर्देश

Sat, 25 Nov 2023 06:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Nov 2023 06:55 PM IST
सार

हाथरस में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने अवैध रूप से प्रसव कराने वाले अस्पतालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Report against hospitals carrying out illegal deliveries
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र - फोटो : प्रशासन

विस्तार

हाथरस कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने अवैध रूप से प्रसव कराने वाले अस्पतालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीडीओ ने आरसीएच योजना में महौ, मुरसान, सिकंदराराऊ और सहपऊ की खराब प्रगति पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलॉजी में सहपऊ व महौ तथा जननी सुरक्षा योजना में सासनी व सहपऊ की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना के तहत लंबित भुगतानों को तत्काल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
उन्होंने टीकाकरण से छूटे बच्चों का टीकाकरण कराने के निर्देश देते हुए राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता नियंत्रण अभियान के तहत नेत्र रोगियों को चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं के लंबित भुगतान को नियमित रूप से तत्काल कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अति कुपोषित और कुपोषित बच्चों को चिन्हित करते हुए एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, अपर चिकित्साधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, एमओआईसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed