फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Registration increased in GST's solution plan, but revenue fell

Hathras News: जीएसटी की समाधान योजना में पंजीकरण तो बढ़े, राजस्व गिरा

Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 14 Aug 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Registration increased in GST's solution plan, but revenue fell
राज्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के अंतर्गत समाधान योजना में पंजीकृत जिले के बड़ी संख्या में व्यापारियों द्वारा निल के रिटर्न दाखिल किए जा रहे हैं। यही वजह है कि विभाग में पंजीकृत व्यापारियों का आंकड़ा बढ़ने के बावजूद राजस्व में गिरावट आ रही है। अब विभाग ऐसे व्यापारियों के बारे में छानबीन में जुट गया है और जल्द ही इनको नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन





स्टेट जीएसटी के अंतर्गत छोटे कारोबारियों द्वारा समाधान योजना का लाभ लिया जाता है। इसके अंतर्गत कारोबारी को बिक्री पर मात्र एक फीसदी कर देना होता है। इस तरह का पंजीयन लेने वालों में मुख्य रूप से दवा कारोबारी, परचून किराना स्टोर, जनरल मर्चेंट, कपड़ा आदि ऐसे व्यापारी हैं, जो कारोबार करते हैं।
विज्ञापन




बड़ी संख्या में पंजीयन के बाद भी इनके द्वारा निल के रिटर्न दाखिल किए जा रहे हैं, ताकि कर देयता से बचा जा सके, जबकि ऐसा मुमकिन नहीं कि ट्रेडिंग कारोबार में कुछ भी खरीद-बिक्री न हो। इसका असर सीधे तौर पर विभागीय राजस्व पर पड़ रहा है। समाधान योजना में मिलने वाला राजस्व अधिक होने की बजाय घट गया है, जबकि पिछले एक साल के पंजीयन में एक सौ से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








पिछले वर्ष से इस साल 15 लाख कम मिला राजस्व

जनपद में जीएसटी का समाधान लेने वालों की संख्या पिछले साल की पहली तिमाही में 972 थी, जिसमें निल टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले 268 व रिटर्न दाखिल न करने वालों की संख्या 147 थी। बावजूद इसके स्टेट जीएसटी के तीनों खंडों से लगभग 50 लाख का राजस्व मिला था, जबकि इस साल की पहली तिमाही में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या बढ़कर 1080 हो गई। रिटर्न दाखिल न करने वालों की संख्या शून्य व निल रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 143 है। बावजूद इसके स्टेट जीएसटी को मात्र 35 लाख रुपये का राजस्व मिला है।







समाधान योजना छोटे व्यापारियों के हित के लिए लागू की गई है। इसमें बिक्री का मात्र एक फीसदी कर देना होता है। समाधान अपनाने वाले कुछ व्यापारियों द्वारा खरीद की जा रही है, लेकिन निल बिक्री के रिटर्न दाखिल किए जा रहे है। ऐसे व्यापारियों से अनुरोध है कि वे अपनी बिक्री पर समय से समाधान राशि और रिटर्न दाखिल करें, ताकि भविष्य में होने वाली किसी भी विधिक कार्रवाई से बच सकें।
-आरके सिंह, उपायुक्त प्रशासन, स्टेट जीएसटी हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed