फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   rana cricket academy won final match

मां ब्रजेश्वरी को हराकर राणा क्रिकेट एकेडमी का कप पर कब्जा

Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
rana cricket academy won final match
महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट में विजयी टीम के कप्तान को ट्राफी देकर सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में राणा क्रिकेट एकेडमी ने मां ब्रजेश्वरी की टीम को 16 रन से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दुष्यंत को दिया गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में राणा क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 174 रन बनाए। जवाब में मां ब्रजेश्वरी की टीम 20 ओवर में 158 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट के दौरान पूर्व रणजी खिलाड़ी असलम अली भी उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला रेलवे क्रिकेट टीम के पूर्व कोच सर्वेश भटनागर एवं पूर्व शहर कोतवाल एनके यादव थे। मैच से पहले अतिथियों ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। अंपायरिंग संजय ग्रोवर व राजेश शर्मा ने की। कमेंट्री सुनील बेनवाल व सौरभ जैन ने की। मौके पर संयोजक राजाबाबू गहलौत, जावेद राना, ताबिश राना, तालिब राना, कासिम, सन्नू, रितिक, गिट्टू, आदिल, संदीप, राहुल, शाकिर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed