फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rambhadracharya Ram Katha started in Ladpur Hathras

Rambhadracharya: रामभद्राचार्य की शुरू हुई रामकथा, 1100 कलश की यात्रा से रामभक्ति में डूबा लाड़पुर

Thu, 25 Jan 2024 08:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Jan 2024 08:08 PM IST
सार

हाथरस के लाड़पुर में रामभद्राचार्य की रामकथा शुरू हो गई। पहले दिन की कथा का शुभारंभ 1100 कलश की यात्रा से हुई। कलश यात्रा के दौरान कई धार्मिक झांकियों को भी यात्रा में शामिल किया गया।रामभद्राचार्य ने राम चरितमानस की कथा को सुनाया। उन्होंने तुलसीदास की ओर से शिव के आठ  चरित्रों के वर्णन की चर्चा की।

विज्ञापन
Rambhadracharya Ram Katha started in Ladpur Hathras
रामकथा सुनाते रामभद्राचार्य - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के निकटवर्ती गांव लाड़पुर में मशहूर रामकथा मर्मज्ञ रामभद्राचार्य की रामकथा का 25 जनवरी से श्रीगणेश हो गया। पहले दिन 1100 कलशों की यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश लेकर कतारबद्ध होकर निकलीं पीत वस्त्रधारी महिलाओं ने वैदिक काल की तस्वीर साकार कर दी। मुख्य यजमान की ओर से व्यासपीठ पर श्रीरामचरित मानस ग्रंथ व स्वामी रामभद्राचार्य का पूजन किया गया। इसके साथ ही कथा प्रवचन आरंभ हो गया।

विज्ञापन

आते हुए रामभद्राचार्य
विज्ञापन

सुबह चित्रकूट धाम से श्रीतुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी श्रीरामभद्राचार्यजी महाराज का आगमन हुआ। इसके बाद गांव लाड़पुर के केशवदेव भगवान के मंदिर से 1100 कलशों की यात्रा शुरू हुई। गांव की 1100 महिला व बेटियों ने सिर पर कलश रखकर गांव के बाजार व गलियों में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। बैंड बाजों के साथ निकली इस कलश यात्रा में राम भक्तों की भीड़ रही। बार-बार जय श्रीराम के नारे लगाए जाते रहे। कथा स्थल पर पहुंचने के बाद श्रीराम कथा की स्थापना की गई। मुख्य यजमान अजय कुमार गुप्ता ने मय परिवार के पूजन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में रामभक्त स्वामी श्रीरामभद्राचार्यजी के दर्शन के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा
व्यासपीठ से शाम लगभग छह बजे श्रीरामभद्राचार्यजी ने राम चरितमानस की कथा को सुनाया। उन्होंने तुलसीदास की ओर से शिव के आठ  चरित्रों के वर्णन की चर्चा की। उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने शिव के आठ चरित्रों का वर्णन 56 दोहों में करना चाहा है। उन्होंने सीता जी की आठ सखियों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि राधाजी की भी आठ सखियां हैं। उन्होंने रामचरितमानस व रामकथा की महत्ता का भी गुणगान किया। भगवान श्रीराम की असीमित छवियों की कथा सुनाई। 


आयोजन के पहले दिन कार्यक्रम में एलएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य चौधरी बोधपाल सिंह, दिनेश चौधरी, अधिवक्ता संजय चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अमिवी राना, अजय चौधरी, कप्तान सिंह ठेनुआं, रामवीर सिंह भैयाजी, चौधरी रामकुमार वर्मा, वीरेश, रविकांत जोशी, नरेश ठाकुर, मनोज अग्निहोत्री, बृजेश वशिष्ठ, शरद, कृष्ण गोपाल, टिंकू राना, मुनेंद्र, राजेश वार्ष्णेय, अनिल वार्ष्णेय, गौरव प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
राम मंदिर मॉडल
हनुमान जी की झांकी रही आकर्षण का केंद्र 
कलश यात्रा के दौरान कई धार्मिक झांकियों को भी यात्रा में शामिल किया गया। इसमें हनुमान जी की दो झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में हनुमंत लाल के अद्भुत रूप को देखने वाले भाव विभोर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed