फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rajeev Gandhi rural power mission in bed condition

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का हाल मिला बेहाल

Wed, 22 Jun 2016 11:26 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 22 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rajeev Gandhi rural power mission in bed condition
team for inspection - फोटो : amar ujala
हाथरस। राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत जिले के गांवो में किए गए विद्युत कार्यों का हाल जानने के लिए बुधवार को आगरा एमडी ऑफिस से अधिकारियों की पांच टीमों ने जिले का दौरा किया। यह टीम जिले के पांच गांव में गईं, जहां टीम को योजना के तहत किए गए कार्यों में लापरवाही मिली। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कोई काम न होने की शिकायत की।
विज्ञापन


आगरा से आई इन पांच टीमों में अधिशासी अभियंता हरीमोहन, देवेंद्र पचौरिया और आरईपी के इंजीनियर राजेंद्र कुमार और अन्य स्थानीय अधिकारी कर्मचारी शामिल थे। अधिशासी अभियंता हरीमोहन, आरईपी के राजेंद्र कुमार और एसडीओ हरिओम सोनी ने सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा का दौरा किया और राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत किए गए कामों का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन


इस सत्यापन में गांव में योजना के तहत कोई काम एक्युरेट प्रा.लि. कंपनी द्वारा नहीं किया गया था। 50 घरों में मीटर तो लगवा दिए गए थे, लेकिन कनेक्शन नहीं किए गए। लाइन भी नहीं खिचवाई गई। गांव प्रधान मानवेंद्र सिंह ने भी लिखित रूप से टीम से कोई काम न किए जाने की शिकायत की। इसी तरह गांव बागपुर में भी एक्सईएन मुकेश कुमार ने दौरा किया और आरजीजीवीवाई योजना के काम देखे। यहां 16 केवीए का एक ट्रांसफॉर्मर लगा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा द्वितीय विद्युत वितरण खंड के गांव नगला इमलिया में अधिशासी अभियंता देवेंद्र पचौरिया, भूपेंद्र सिंह ने विद्युत कार्यों का जायजा लिया, जहां स्थिति कुछ हद तक ठीक मिली। अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने बताया कि आगरा से आई टीमों ने पांच गांव का दौरा कर राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत किए गए कार्यों की स्थिति देखी है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed