फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rajasthan's Rohit Chaudhary wins the 1600-meter race

Hathras News: 1600 मीटर दौड़ में राजस्थान के रोहित चौधरी ने मारी बाजी

Mon, 07 Sep 2026 02:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan's Rohit Chaudhary wins the 1600-meter race
नगला दुर्जी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते युवा। संवाद - फोटो : samvad
स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानी वीर भगत सिंह की स्मृति में रविवार को नगला दुर्जी स्थित कलवारी-तेहरा रोड पर विशाल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑल ओपन 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और राजस्थान के 41 युवाओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टोंक जिले की निवाई तहसील स्थित गांव पहाड़ी निवासी रोहित चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

गांव ककोड़ी के सुखवीर दूसरे तथा सासनी के प्राइस रघू तीसरे स्थान पर रहे। आयोजकों द्वारा प्रथम स्थान विजेता को 11,000 रुपये, द्वितीय स्थान विजेता को 5,100 रुपये और तृतीय स्थान विजेता को 3,100 रुपये की नकद राशि के साथ मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को लेकर नगला दुर्जी सहित तेहरा, शहजादपुर, ककोड़ी, कलवारी, गिजरौली, कैमार, परसारा, नगला खिरनी, झीगुरा, दरकई, बारू, अल्हेपुर, तुर्सेन और लाढ़पुर आदि गांवों के युवाओं एवं ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के रूप में शाहजहांपुर निवासी सतीश शर्मा, कलवारी के महावीर सिंह, प्रधान महेंद्र सिंह और जुगरेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में समिति सदस्य सचिन चौधरी, काना जाट, भारत, शिवराम सिंह, मुकेश कुमार, अमृतपाल सिंह और जितेंद्र सिंह का योगदान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed