फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rain washed away the charm of the fair, bringing the swings and games to a halt.

Hathras News: बारिश से धुली मेले की रौनक, झूले व खेल-तमाशे ठप

Sun, 27 Sep 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 27 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rain washed away the charm of the fair, bringing the swings and games to a halt.
बारिश के कारण दाऊजी मेले के रास्ते पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : Samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज की रौनक को शनिवार को दिन भर हुई बारिश ने धो दिया। झूला सेक्टर, खान-पान की दुकानों, खिलौनों के स्टॉल और सर्कस-तमाशों के सामने सन्नाटा पसरा रहा, जिससे व्यापारियों के चेहरे पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को सप्ताहांत (वीकेंड) का अवकाश होने के कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से हजारों की तादाद में मेलार्थी पहुंचते हैं, लेकिन दिनभर हुई बारिश ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया। बारिश से कच्चे रास्तों पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बन गई, जिससे इक्का-दुक्का पहुंचे लोगों को भी आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिक्सर झूला, ड्रैगन, नाव और आसमानी झूलों का संचालन सुरक्षा कारणों से लगभग ठप रहा। दुकानों के संचालक दिनभर अपने सामान को भीगने से बचाने के लिए प्लास्टिक व तिरपालों से ढंकने की मशक्कत करते दिखे। दुकानदारों का कहना है कि मेले की जमीन और तहबाजारी का किराया पहले से ही काफी महंगा है, ऐसे में शनिवार का पूरा कारोबार चौपट हो जाने से उनकी लागत निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि अब उनकी पूरी उम्मीदें रविवार के दिन पर टिकी हैं। यदि रविवार को मौसम साफ रहता है और धूप खिलती है, तो अवकाश का लाभ मिलने से भीड़ उमड़ सकती है और उनके नुकसान की कुछ हद तक भरपाई संभव हो सकेगी।

दिनभर हुई बारिश और मौसम में आई ठंडक के चलते ठंडा माल बिल्कुल नहीं बिका। चाट के लिए तैयार किया गया सामान भी बर्बाद होने के कगार पर है। मेले की जगह का किराया और कारीगरों का दैनिक खर्च निकालना भारी पड़ रहा है।

-बबलू जैन, स्टॉल संचालक निवासी फिरोजाबाद




सुबह से बारिश की वजह से दुकानें खोल ही नहीं पाए, क्योंकि गत्ते के डिब्बों में पैक खिलौने सीलन से खराब हो जाते हैं। दिनभर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे और एक रुपये की भी बोहनी नहीं हो सकी। अगर रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहा, तो घर लौटना मुश्किल हो जाएगा।
-हनुमान, खिलौना विक्रेता निवासी बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed