{"_id":"68dc150dcfa96903b701d6ba","slug":"rain-flooded-fields-ruining-rice-crops-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तेज बारिश से खेतों में भरा पानी, धान की फसल बर्बाद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तेज बारिश से खेतों में भरा पानी, धान की फसल बर्बाद, किसान परेशान
Tue, 30 Sep 2025 11:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:06 PM IST
सार
धान की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और कई जगहों पर फसल काटकर खेतों में ही रखी गई है, लेकिन अचानक हुई बारिश से पूरी फसल भीगकर खराब हो गई। अब धूप में सूखने के बाद दाना काला पड़ जाएगा।
विज्ञापन
बारिश के बाद धान की कटी फसल में भरा पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जिले में 30 सितंबर की सुबह हुई तेज बारिश से खेतों में पानी भर गया, जिससे खेतों में कटी रखी धान की फसल भीगने से बर्बाद हो गई। बारिश ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
जिले में इस बार लगभग 52 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई है। हाथरस जंक्शन क्षेत्र, जलेसर रोड, सिकंदराराऊ और हसायन धान की पैदावार के प्रमुख क्षेत्र हैं। किसानों ने बताया कि धान की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और कई जगहों पर फसल काटकर खेतों में ही रखी गई है, लेकिन अचानक हुई बारिश से पूरी फसल भीगकर खराब हो गई। अब धूप में सूखने के बाद दाना काला पड़ जाएगा। खेतों में पूरी तरह से पानी भर गया है।
विज्ञापन
हमने फसल बड़ी मेहनत से तैयार की थी। दो दिन पहले ही धान काटकर खेत में रखा था। अब बारिश ने सब चौपट कर दिया। हमारी लागत निकलना भी मुश्किल है।-विनोद कुमार निवासी झींगुरा।
विज्ञापन विज्ञापन
खेतों में पानी भर गया है। अगर धूप नहीं निकली तो फसल सड़ जाएगी। सरकार को हमारी मदद करनी चाहिए, नहीं तो कर्ज चुकाना भी भारी पड़ जाएगा।-राजकुमार निवासी कलवारी।