{"_id":"6015a9318ebc3e2c5153e19a","slug":"raid-on-shop-police-seize-computer-and-letter-hathras-news-ali255038139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पान मसाला कारोबारी के यहां छापा, प्रपत्र व कंप्यूटर सिस्टम सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पान मसाला कारोबारी के यहां छापा, प्रपत्र व कंप्यूटर सिस्टम सीज
विज्ञापन
एक गुटखा, पान मसाला कारोबारी के यहां छापेमारी के दौरान कागजात देखती वाणिज्य कर विभाग की टीम।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
वाणिज्य कर विभाग मथुरा विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की टीम ने शहर के एक पान मसाला कारोबारी के यहां छापा मारा। कारोबारी की दो अलग-अलग ब्रांचों पर छापा मारा गया। टीम ने कुछ प्रपत्रों और कंप्यूटर सिस्टम को सीज कर दिया। जांच के दौरान प्रपत्रों से अलग माल मिला है। व्यापारी के खिलाफ कर निर्धारण की कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कर चोरी को रोकने के लिए वाणिज्य कर विभाग लगातार कांबिंग कर रहा है। शुक्रवार को एसआईबी की टीम ने डिप्टी कमिश्नर अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में शहर के सादाबाद गेट स्थित दीक्षित ट्रेडर्स की मुख्य शाखा के अलावा इनकी दो अन्य शाखाओं पर भी छापा मारा। टीम को जांच के दौरान घोषणा से अतिरिक्त माल मिला।
टीम ने प्रपत्रों व कंप्यूटर सिस्टम को सीज कर दिया। कारोबारी पर कर निर्धारण की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई से कारोबारियों में खलबली मच गई है। जांच के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जांच के दौरान डिप्टी कमिशनर अवधेश प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त राजीव यादव, शिल्पा अग्रवाल, उमेश कुमार, प्रताप बहादुर आदि अधिकारी मौजूद रहे।