फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Rahul ignorant talking nonsense while going abroad Aseem Arun

Hathras News: मंत्री असीम अरू पहुंचे हाथरस, राहुल गांधी को कहा अज्ञानी, बोले विदेश में कर रहे ऊल-जलूल बातें

Tue, 14 Mar 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 14 Mar 2023 01:13 AM IST
सार

यूपी सरकार में मंत्री असीम अरूण हाथरस पहुंचे, वहां पर उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किए। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश काफी प्रगति कर रहा है। वहीं राहुल गांधी उलूल-जलूल बातें कर रहे हैं। यह उनकी अज्ञानता है।

विज्ञापन
Rahul ignorant talking nonsense while going abroad Aseem Arun
हाथरस के प्रभारी मंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि सरकार ने आलू का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है लेकिन अभी हाथरस जिले को इसमें शामिल नहीं किया है। इसलिए वह यह प्रयास करेंंगे कि हाथरस जिले के आलू किसानों को भी इसका लाभ मिले। वह यहां आगमन के दौरान पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी की अगुवाई में पूरे विश्व में ख्याति पा रहा तो राहुल गांधी जैसे नेता विदेश में जाकर ऊल जलूल बातें कर रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज हमारा देश काफी प्रगति कर रहा है। वहीं राहुल गांधी उलूल-जलूल बातें कर रहे हैं। यह उनकी अज्ञानता है। उन्होंने कहा कि वह कन्नौज से विधायक है और अब इस जिले के प्रभारी मंत्री हैं। कन्नौज में इत्र का काफी काम होता है। यहां भी हसायन में इत्र का कारोबार होता है। कन्नौज में इत्र कारोबारियों के लिए एक औद्योगिक क्षेत्र को इत्र पार्क दे दिया गया। हसायन के इत्र कारोबारियों को भी हर संभव सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


बरसात से पहले बनेंगी जिले की सड़कें
उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि जिले की कई सड़कें काफी खराब हालत में है। लोनिवि व आरईएस पर इसके लिए बजट आ चुका है। बरसात से पहले इन सड़कों का निर्माण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंंने कहा कि जिले में छुट्टा गोवंंशों को संरक्षित करने के लिए मैं बहुत गंभीर हूं। पांच सप्ताह पहले जब मैं इस जिले में आया था तब अधिकारियों को सात गोशाला बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन एक भी गोशाला अभी तक नहीं बनी है। अब संबंधित अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि उनके अगले प्रवास से पहले सभी सात गोशालाओं का निर्माण करा दिया जाएगा। साथ ही यह भी लक्ष्य है कि हर ग्राम सभा को अपनी एक गोशाला बनानी है। साथ ही मैंने यह निर्देश भी दिया है कि प्रत्येक ग्राम सभा में पांच एकड़ भूमि चिन्हित कर हरा चारा उगाया जाए। उन्होंने कहा कि हाथरस जिले में काफी उद्योग धंधे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हर सप्ताह व्यापारियों व उद्यमियों के साथ बैठक करें और उनकी समस्याओं का निदान कराएं। यहां ज्यादा से ज्यादा निवेश हो सके। इसके लिए एक टीम भी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 अधूरे प्रोजेक्ट किए जाएंगे चिन्हित
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि जिले में ऐसे 10 प्रोजेक्ट चिन्हित किए जाएंं, जो आमजन से जुड़े हों और अधूरे हों या प्रस्तावित हों। उन्हेंं पूरा किया जाए। वह अपने हर दौरे के दौरान इनकी प्रगति के बारे में जानकारी लेंगे। उनका मकसद इन प्रोजेक्टों को पूरा कराना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed