{"_id":"58af22e94f1c1b0853b25ffa","slug":"quad-bike-crashed-into-two-cleaning-karmioen-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो सफाई कर्मियोें की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो सफाई कर्मियोें की मौत
अमर उजाला, हाथरस
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर बागला जिला अस्पताल पर पहुंचे मृतकों के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग जानलेवा होता जा रहा है। हर रोज यहां हादसों में लोगों की जान जा रही है। गुरुवार सुबह रुहेरी के पास ट्रैक्टर से एक तेज रफ्तार बाइक जा भिड़ी। हादसे में मौके पर ही एक बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे की मौत जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। दोनों ही युवक अलीगढ़ के रहने वाले थे और सफाई कर्मी थे। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सफाई कर्मचारी जितेंद्र सिंह उर्फ जिद्दी पुत्र रामफल सिंह खैर विकास खंड और उनके मित्र नीरज गौरव पुत्र मुन्नीलाल गौरव विकास खंड लोधा में तैनात थे। बीते कुछ समय से उनकी ड्यूटी अलीगढ़ के निर्वाचन कार्यालय में लगी हुई थी। दोनों ही कर्मचारी किसी कार्य से 22 फरवरी को हाथरस आए थे और 23 फरवरी की सुबह सात बजे वापस अलीगढ़ जा रहे थे।
रुहेरी के पास सामने से आ रहे आलू से लदे ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की मदद से घायल जितेंद्र को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक ट्रैक्टर में जा फंसी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मृतकों की बाइक को ट्रैक्टर से अलग किया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष वारिस अंसारी, कोषाध्यक्ष बॉबी हसन और जिला महामंत्री रक्षपाल सिंह ने अलीगढ़ के जिला पंचायत राज अधिकारी से मृतकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये का मुआवजा और आश्रितों को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की है। संघ ने घटना पर गहरा दुख जताया है और पदाधिकारियों ने कहा है कि वह परिजनों को हर संभव मदद के लिए वह पूरी कोशिश करेंगे।
सड़क हादसे में चार बच्चे घायल
सासनी क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी एक छात्र को बाइक ने रौंद दिया। हादसे में घायल छात्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15 वर्षीय हर्ष कुशवाहा पुत्र रामसिंह कुशवाहा सासनी में एक स्कूल में नवीं कक्षा का छात्र है। वह गुरुवार को साइकिल से अपने गांव लौट रहा था, तभी सासनी कस्बे में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बाइक सवार को हिरासत में ले लिया। हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मुरसान क्षेत्र में कोटा-कपूरा रोड पर तीन स्कूली बच्चों को दूध से लदी एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे स्कूल जा रही 11 वर्षीय विष्णु पुत्र दुर्गेश, नौ वर्षीय भोला पुत्र डोरीलाल और 11 वर्षीय अंकुश पुत्र शशि निवासीगण गारवगढ़ी घायल हो गए। ग्रामीण घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां परिजन भी पहुंच गए। गंभीर हालत होने के कारण बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
बाईपास पर ट्रक में घुसी कार, दो जख्मी
बाईपास पर गांव बाद अठवरिया पर गुरुवार दोपहर को एक खड़े हुए ट्रक में कार घुस गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन लोगों को जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। इंडिगो कार में आगरा के सिकंदरा स्थित आवास विकास कॉलोनी निवासी सत्यकुमार और उनका ड्राइवर धर्मेंद्र कुमार निवासी पूरनपुरी आगरा सवार थे। सत्यकुमार कंपनी के कार्य से अलीगढ़ जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। सत्यकुमार के परिजनों ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पुलिस को शिकायत की है। पुलिस जल्द मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। उधर, थाना हाथरस गेट क्षेत्र में आलू बीनने के लिए खेतों की ओर जा रही नगला भूरा निवासी मुस्कान पुत्री पप्पू को कार ने रौंद दिया। घायल लड़की को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।