{"_id":"6b068576593486198208a82b","slug":"hathras-news-motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-car-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाइक को पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत; आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाइक को पीछे से आ रही कार ने मारी टक्कर, चालक की हुई मौत; आरोपी मौके से फरार, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 25 Nov 2026 12:22 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:22 PM IST
सार
बाइक सवार कासगंज की तरफ से सिकन्दराराऊ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर कार के शीशे से जा टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार की रात लगभग 9 बजे बजे कासगंज रोड के गांव अगसोली स्थित जवाहर नवोदय विधालय के निकट सिकन्दराराऊ की तरफ आती बाइक को पीछे से आ रही इको कार ने रौंद दिया। टक्कर से बाइक चालक फारुख 30 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने कार बाइक को अपने कब्जे में ले लिया हैं। कार चालक मौके से भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव बेगमपुर जलेसर एटा निवासी फारूक पुत्र असलम 30 वर्ष बाइक पर कासगंज की तरफ से सिकन्दराराऊ की तरफ आ रहा था। रात्रि लगभग 9 बजे जैसे ही बाइक नवोदय विधालय के सामने पहुंची पीछे से आ रही ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे फारूक गंभीर घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर अगसोली पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पहुँच गए तथा शव कार बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार उछलकर ईको कार के शीशे से जा टकराया और फिर सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, टक्कर के कारण उसका एक पैर एड़ी के पास से बुरी तरह कट गया और पैर का हिस्सा शरीर से अलग हो गया। कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
