{"_id":"571120ba4f1c1b5c104a6b3e","slug":"puri-rath-yatra-was-the-tableau-realizing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरी की रथयात्रा की झांकी हुई साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरी की रथयात्रा की झांकी हुई साकार
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
रथयात्रा में शामिल अतिथियों का स्वागत करते आयोजक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। शहर में शुक्रवार को उत्तर भारत की प्रसिद्ध रामनवमी रथयात्रा की धूम रही। पूजा-अर्चना के बाद विधिवत रूप से रथयात्रा की शुरुआत हुई। तिमंजिला रथ के रस्से खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मची रही। शहर भ्रमण के दौरान रथयात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। रथयात्रा की शुरुआत शहर के चामड़ गेट स्थित गमेल वाली बगीची से किया गया। देर रात आतिशबाजी से भी रथयात्रा का स्वागत किया गया।
रथयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए देर रात तक शहर में धूम मचाए हुई थी। आयोजक तुलसी प्रसाद पोद्दार के नेतृत्व में शोभायात्रा में आए जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व विधायक हरीशंकर माहौर, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, सपा नगराध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा बंटी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष मुकेश दीक्षित, सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, भाजपा नेता मोहन पंडित, सहित अन्य अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर जोशीला स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने रामनवमी के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न प्रकार से झांकियां सजाईं थीं। बैंड-बाजों पर बज रहे भक्ति गीतों पर लोग नाचते-गाते हुए चल रहे थे। शहर भ्रमण के दौरान रथ में विराजमान मूंछों वाले भगवान राम और माता सीता की आरती उतारकर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी हुई। शोभायात्रा शहर में जिस स्थान से भी होकर गुजरी, वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया। भगवान राम की शोभायात्रा देखने के लिए देर रात तक सड़कों पर भीड़ जुटी हुई थी। शोभायात्रा में गोविंद पोद्दार, राजकुमार पोद्दार, अनिरुद्ध पोद्दार, गणेश पोद्दार, अरविंद पोद्दार, आदित्य पोद्दार, मुकुंद पोद्दार, मोहन पोद्दार, तरुण पोद्दार, करन पोद्दार, शशांक पोद्दार, विमल राजगढ़िया, प्रदीप राजगढ़िया, सतीश चंद्र टालीवाल, योगेंद्र मोहता, किशन गुरु, मुन्नालाल शर्मा, अनिल मित्तल, दिलीप बंसल, राकेश अग्रवाल, शरद डिब्बा वाले, श्रीकृष्ण खेतान, अमित मित्तल सहित काफी लोग शामिल थे
रथयात्रा के रास्तों पर काटी बिजली
तिमंजिला रथ के भ्रमण वाले मार्गों में इस बार भी बिजली विभाग ने तार काट दिए, जिससे इन इलाकों की बिजली पूरी रात और पूरे दिन ठप रही। हालांकि कुछ जगहों पर लोगों ने आसपास की उन लाइनों से बिजली का वैकल्पिक इंतजाम कर लिया, जिनमें सप्लाई चालू थी। जिन इलाकों में वैकल्पिक इंतजाम नहीं था, वहां लोग पूरी रात बिना बिजली के भीषण गर्मी से बेहाल रहे।