{"_id":"6456b11c99ce510342094d24","slug":"provide-benefits-of-243-services-to-villagers-from-public-service-centers-hathras-news-c-2-1-110496-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पंचायत सहायकों की आईडी की सक्रिय, ग्रामीणों को 243 सेवाओं का दिलाएंगे लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पंचायत सहायकों की आईडी की सक्रिय, ग्रामीणों को 243 सेवाओं का दिलाएंगे लाभ
Sun, 07 May 2023 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sun, 07 May 2023 01:27 AM IST
सार
डीपीआरओ ने कहा कि समस्त पंचायत सचिव और सहायक ग्रामीणों को पंचायतघर के माध्यम से 243 सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। सिटीजन चार्टर की पंचायत भवन पर वॉल पेंटिंग करवाएं। लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र।
- फोटो : Social media
विस्तार
ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों में जन सेवा केंद्रों का संचालन शुरू न करने वाले पंचायत सहायकों के साथ जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने शनिवार को बैठक की। इन पंचायत सहायकों की आईडी को सक्रिय कराया गया और उन्हें जन सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को 243 सेवाओं का लाभ दिए जाने के लिए प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
सीएमएस के जिला प्रबंधक रवि भारद्वाज, डीपीएम गौरव जैन और अजीत सिंह ने ई डिस्ट्रक्टि पर पंचायत सहायक के यूजर लॉगिन से वॉलेट को लिंक कर आईडी को सक्रिय किया।
विज्ञापन
डीपीआरओ ने कहा कि समस्त पंचायत सचिव और सहायक ग्रामीणों को पंचायतघर के माध्यम से 243 सेवाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। सिटीजन चार्टर की पंचायत भवन पर वॉल पेंटिंग करवाएं। लापरवाही बरतने की दशा में कार्रवाई की जाएगी। ब्लॉक हाथरस और मुरसान के पंचायत सहायकों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्य की जीओ टैगिंग करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन